Edited By Monika Jamwal,Updated: 29 May, 2019 05:15 PM
लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत का कार्यकर्ताओं द्वारा कठुआ शहर में बुधवार को जश्न मनाया गया।
कठुआ : लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत का कार्यकर्ताओं द्वारा कठुआ शहर में बुधवार को जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए और मिठाईयां वितरित कर देश के प्रधानमंत्री मोदी सहित स्थानीय ससंदीय क्षेत्र से डॉ जितेंद्र सिंह की जीत पर भी सभी को बधाई दी।
इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान प्रेम डोगरा, कंडी मंडल के कुलवंत सिंह सहित उनकी टीम ने यहां जश्न मनाते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी तरह से संगठन की मजबूती और सरकार की नीतियों को अवाम तक पहुंचाने का काम करें। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष नरेश शर्मा, उपप्रधान रेखा कुमारी, सोनिका शर्मा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।