चुनाव नतीजों के बाद त्रिपुरा में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, 117 लोग घायल

Edited By shukdev,Updated: 25 May, 2019 08:52 PM

bjp workers killed in tripura after 117 election results 117 injured

उत्तरी त्रिपुरा के मोहनपुर के फतीकचेरा इलाके में शुक्रवार की रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता की हत्या के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देव ने पुलिस महानिदेशक को आरोपियों के खिलाफ सख्त कारर्वाई करने के आदेश दिए हैं। देव ने कहा,‘ मैं...

अगरतला: उत्तरी त्रिपुरा के मोहनपुर के फतीकचेरा इलाके में शुक्रवार की रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता की हत्या के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देव ने पुलिस महानिदेशक को आरोपियों के खिलाफ सख्त कारर्वाई करने के आदेश दिए हैं। देव ने कहा,‘ मैं सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि हिंसा नहीं करें और कानून को अपने हाथ में नहीं लें। सरकार राजनीति से ऊपर उठकर राज्य में शांति कायम रखना चाहती है।

चुनाव के बाद हिंसा 1993 में वाम दलों ने शुरू की थी लेकिन भाजपा इसमें विश्वास नहीं रखती है।' उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भाजपा ने विधानसभा चुनाव जीता था जिसमें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाजपा को वोट दिया था लेकिन ज्यादातर मामलों में भाजपा ने न तो उन्हें मान्यता दी और न ही उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। उन्होंने निजी दुश्मनी के लिए भाजपा को चोला धारण किया लेकिन इससे राजनीति का कुछ लेना-देना नहीं है।   देव ने कहा कि भाजपा हिंसा पर विश्वास नहीं करती। इसे पश्चिम बंगाल में माकपा ने शुरू किया था और यही काम तृणमूल कांग्रेस कर रही है। त्रिपुरा में वाम समर्थक ऐसा कर रहे हैं।

उन्होंने पुलिस महानिदेशक और अन्य अधिकारियों से असामाजिक गतिविधियां रोकने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के आदेश दिए हैं। इस बीच, पुलिस ने कहा कि उन्होंने राज्यभर से कई लोगों को गिरफ्तार किया है और विभिन्न पुलिस थानों में की गई शिकायतों पर जांच शुरू कर दी है। भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का मुख्य आरोपी मीठू भौमिक और उसके सहयोगी संजीव लश्कर को गिरफ्तार किया गया है तथा इलाके में शांति बहाल करने के लिए कदम उठाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस ने राज्य सरकार से मांग की है कि सरकार चुनाव बाद हिंसा का शिकार हुए पीड़ितों की जल्द सहायता करे तथा कांग्रेस ने चेताया कि अगर सरकार सुरक्षा मुहैया कराने और नागरिकों के हितों की रक्षा करने में विफल होती है तो वे न्याय के लिए उच्चतम न्यायलय जाएंगे। पार्टी ने आरोप लगाया है कि पिछले दो दिनों में कांग्रेस के 76 कार्यकर्ता घायल हुए हैं और कई इलाकों में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालयों पर जबरन कब्जा किया तथा 10 करोड़ रुपयेे की संपत्ति का नुकसान किया है।

चुनाव नतीजों के बाद त्रिपुरा में पिछले 48 घंटों हालात बेहद खराब हो गए हैं जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। मतगणना के समय से ही भाजपा के खिलाफ माकपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप लगने शुरू हो गए लेकिन पिछली रात से माकपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से भी हमले करने की खबरों से हालात काफी खराब हो गए हैं।

फतीकचेरा में हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता पर विपक्षी समर्थक साधन देवनाथ और उसके दो भाई उत्तम देवनाथ और राजकुमार देवनाथ ने धारदार हथियार से मीठू की हत्या कर दी। इस हमले में संजीव घायल हो गया जिसके बाद उसे अगरतला मेडिकल कालेज में आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक संजीव की हालत गंभीर है। इस बीच, पुलिस ने आरोपी देवनाथ और उसके भाइयों को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। हिंसा के विरोध में भीड़ ने आरोपी के घर पर आग लगा दी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!