BJP ने जलाई केजरीवाल के झूठे वादों को होली, किया प्रदर्शन

Edited By vasudha,Updated: 13 Mar, 2019 04:55 PM

bjp workers protest against aap

केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आम आदमी पार्टी पर दिल्ली के लोगों को ‘‘ठगने’’ और चुनाव के समय किए गए वादों को पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए उसके घोषणापत्र और वादों के एक प्रतीकात्मक ढेर को जलाया...

नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आम आदमी पार्टी पर दिल्ली के लोगों को ‘‘ठगने’’ और चुनाव के समय किए गए वादों को पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए उसके घोषणापत्र और वादों के एक प्रतीकात्मक ढेर को जलाया। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान करने के बारे में भाजपा के ‘छलावे’ के खिलाफ उसका घोषणापत्र जलाने के आप के कार्यक्रम के पहले यह प्रदर्शन हुआ है ।
PunjabKesari    

गोयल ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि सत्ता में आने के पहले आप की ओर से दिल्ली के लोगों से किये गए 70 वादों की नाकामी और इन अपूर्ण वादों के पुलिंदे को जलाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने अनधिकृत कॉलोनियों को विकसित करने, दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने, 20 कॉलेज खोलने, 10,000 बसें खरीदने, यमुना नदी को साफ कराए जाने सहित अन्य वादों को नहीं निभाया।      

PunjabKesari
भाजपा नेता तर मंतर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने झुग्गियों में दो लाख शौचालय बनाने का वादा किया था लेकिन 200 का भी निर्माण नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है और लोगों से छल किया गया है जिन्होंने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से उसे 67 सीटें दी थीं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!