महिला से मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति, आरोपी और बेटी के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Radhika,Updated: 14 Mar, 2024 10:49 AM

case registered against a man accused and daughter for assaulting a woman

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में विवाद के बाद 62 वर्षीय एक महिला से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति और उसकी बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में विवाद के बाद 62 वर्षीय एक महिला से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति और उसकी बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। महिला पनवेल के भगतवाड़ी इलाके में आवारा कुत्तों को खाना खिलाती थी। ग्यारह मार्च को जब वह कुत्तों को खाना खिला रही थी, उनमें से एक कुत्ता आरोपी की बेटी पर भौंका और उसकी ओर दौड़ा।

PunjabKesari

व्यक्ति ने कुत्ते को मारने के लिए चप्पल फेंकी, लेकिन वह महिला को लग गई। खंडेश्वर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि जब महिला ने इसका विरोध किया तो वह क्रोधित हो गया और उसने और उसकी बेटी ने कथित तौर पर महिला के साथ मारपीट की। अधिकारी ने कहा महिला की शिकायत के बाद बुधवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 504 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!