अमेरिकी टीवी टीम का दावा,छत्तीसगढ़ में मिले 'एलियन' के निशान!

Edited By Updated: 21 Mar, 2017 11:20 AM

chhatisgarh for alien things

एलियन यानी दूसरे ग्रहों के प्राणी होते और इसका सबूत मिलने का दावा भी किया गया है। जी हां, अमेरिका की ''एंशिएट एलियन'' की टीम छत्तीसगढ़ के सिरपुर में पहुंची

नई दिल्ली: एलियन यानी दूसरे ग्रहों के प्राणी होते और इसका सबूत मिलने का दावा भी किया गया है। जी हां, अमेरिका की 'एंशिएट एलियन' की टीम छत्तीसगढ़ के सिरपुर में पहुंची और उन्होंने दावा किया कि यहां से मिलने वाले निशान एलियन के हैं। टीम ने वरिष्ठ पुरातत्वविद् और पुरातत्व सलाहकार पद्मश्री डॉ. अरुण शर्मा के नेतृत्व में सिरपुर क्षेत्र की शूटिंग की। डॉ. शर्मा ने ही सिरपुर की खुदाई का नेतृत्व किया था। उन्होंने बताया कि अमेरिकी टीम ने सुबह से शाम तक सिरपुर के विभिन्न हिस्सों की शूटिंग की। टीम सोमवार की सुबह वापिस रवाना हुई।

उन्होंने बताया कि सिरपुर उत्खनन में बाजार क्षेत्र से करीब 2600 वर्ष पुरानी पकाई हुई मिट्टी के पुतले मिले थे। इन्हें सामान्य खिलौना नहीं कहा जा सकता, इनमें कुछ ऐसे हैं, जो पाश्चात्य देशों में मिले एलियंस के नाम से विख्यात मूर्तियों के ही समान हैं। इन्हें आज से 2600 वर्ष पहले सिरपुर के कलाकारों ने बनाया था। अरुण शर्मा ने कहा कि जब पश्चिमी देशों के वैज्ञानिक सिरपुर आए, तब उन्हें कुछ मूर्तियों को दिखाया गया तो वे आश्चर्यचकित हो गए। ऐसे में एक बार फिर से इस पर चर्चा शुरू हो गई है कि धरती पर एलियन थे तो वे कहां लुप्त हो गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!