पंजाब के 1,730 छात्रों को मिली प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट, मालवा के 658 छात्रों ने हासिल की अपनी ड्रीम जॉब

Edited By Updated: 27 Nov, 2026 03:02 PM

1730 students from punjab secured placements in prestigious companies

शिक्षा के क्षेत्र में अपनी वैश्विक पहचान स्थापित कर चुकी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने हालिया रिलीज़ प्रतिष्ठित 'क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027' में, लगातार चौथे वर्ष भारत की नंबर 1 प्राइवेट यूनिवर्सिटी के रूप में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

श्री मुक्तसर साहिब, 27 नवंबर: शिक्षा के क्षेत्र में अपनी वैश्विक पहचान स्थापित कर चुकी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने हालिया रिलीज़ प्रतिष्ठित 'क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027' में, लगातार चौथे वर्ष भारत की नंबर 1 प्राइवेट यूनिवर्सिटी के रूप में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। इससे पहले, 2024, 2025 और 2026 की 'क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग' में भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भारत की सभी प्राइवेट यूनिवर्सिटियों में प्रथम स्थान पर रही थी। यह जानकारी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर के सलाहकार, प्रो. (डॉ.) आरएस बावा ने पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

प्रो. बावा ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने होनहार और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों  के लिए अपना 'नेशनल लेवल एंट्रेंस-कम-स्कॉलरशिप टेस्ट 2027' (सीयूसीईटी 2027) लॉन्च किया है, जिसके जरिए शैक्षणिक सत्र  2027-28 में 100% तक स्कॉलरशिप दी जाएगी। उन्होंने कहा, "छात्र यूनिवर्सिटी के पोर्टल के माध्यम से आसानी से सीयूसीईटी 2027 के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीयूसीईटी 2027 विश्व स्तरीय शिक्षा का अवसर है, जो  योग्य लेकिन आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों को अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को पूरा करने में सहायता हैं।" उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने मोहाली कैंपस के छात्रों के लिए 250 करोड़ और एआई-ऑगमेंटेड चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लखनऊ कैंपस के लिए 75 करोड़ रुपये निर्धारित हैं।

प्रोफेसर बावा ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 5,723 छात्रों को 6 करोड़ से अधिक की डिफेंस स्कॉलरशिप दी है। डिफेंस कर्मियों के बच्चे और परिजन चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 'आर्म्ड फोर्सेज एजुकेशनल वेलफेयर स्कीम' और 'शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा स्कॉलरशिप' का लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी देश-विदेश की प्रमुख कंपनियों की पहली पसंद बनी हुई है। 2026 में 1300 से अधिक कंपनियों ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों को 10,000 से ज्यादा नौकरियां प्रदान की हैं। इस दौरान सर्वाधिक इंटरनेशनल पैकेज 1.74 करोड़, जबकि सर्वाधिक डोमेस्टिक ऑफर 59.9 एलपीए था। 31 से ज्यादा कंपनियों ने 20 लाख या उससे अधिक, जबकि 52 कंपनियों ने 15 लाख रुपये से ज्यादा के सालाना पैकेज वाले ऑफर दिए।

उन्होंने कहा,"2026 में पंजाब के 1730 से ज्यादा छात्रों ने प्लेसमेंट हासिल की जिनमें 674 छात्राएं हैं। जबकि मालवा छात्रों की संख्या 658 हैं।" उन्होंने आगे बताया कि पंजाब राज्य के 12,000 से ज्यादा छात्र चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शिक्षारत हैं, जिनमें 5,500 छात्र मालवा से हैं। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी राज्य के युवाओं की सबसे पसंदीदा शिक्षण संस्थान बन चुकी है।

श्री मुक्तसर साहिब के छात्रों के बारे में जानकारी देते हुए, प्रो. बावा ने कहा, “श्री मुक्तसर साहिब के 14 छात्रों को 2026 में टॉप कंपनियों में प्लेसमेंट मिला है। 50% सीयूसीईटी स्कॉलरशिप हासिल करने वाली सीएसई आईबीएम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की छात्रा सहज ने अमेरिका की एक आईटी कंपनी, मिडटाउन सॉफ्टवेयर से जॉब ऑफर प्राप्त किया। एक अन्य बीटेक-सीएसई कोर छात्रा रिया गिरधर ने एलटीआई माइंडट्री लिमिटेड में नौकरी हासिल की। उन्हें 40% सीयूसीईटी स्कॉलरशिप मिली थी। 50% सीयूसीईटी स्कॉलरशिप हासिल करने वाली चारू सिंगला ने फिलिप्स इंडिया लिमिटेड में प्लेसमेंट हासिल की है। श्री मुक्तसर साहिब के तीन छात्रों ने एक से अधिक जॉब ऑफर हासिल किए। बीटेक-सीएसई के छात्र अनिरुद्ध गगनेजा ने कॉग्निजेंट और एक्सेंचर, बीटेक-सीएसई कोर छात्र यादविंदर सिंह ने टीसीएस एवं एक्सेंचर से तथा एक अन्य बीटेक-सीएसई छात्र अरमान सुखीजा ने लर्निंग रूट्स प्राइवेट लिमिटेड और ईएक्सएल सर्विसेज से जॉब ऑफर्स प्राप्त किए।

प्रोफेसर बावा ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की एनसीसी विंग ने देशसेवा के इच्छुक छात्रों की आकांक्षाओं को पूरा किया है। अब तक, यूनिवर्सिटी एनसीसी विंग में प्रशिक्षित 67 कैडेट भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों सेनाओं में अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।
प्रोफेसर बावा ने बताया कि एक रिसर्च-केंद्रित यूनिवर्सिटी के रूप में, 6,712 पेटेंट और 29,824 रिसर्च पब्लिकेशन चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के नाम दर्ज हैं। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी-एल्सेवियर की सूचीनुसार, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के 42 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल हैं। रिसर्च-आधारित शिक्षा देने के लिए, यूनिवर्सिटी हर साल 15 करोड़ का बजट आवंटित करती है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर ने छात्रों के 250 से अधिक स्टार्टअप्स को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। 

यूनिवर्सिटी के इंडस्ट्री-एकेडेमिया जुड़ाव के बारे में जानकारी देते हुए, डॉ. (प्रोफेसर) बावा ने कहा, "सीयू इनोवेशन और रिसर्च के लिए सहायता प्रदान करती है। यहाँ माइक्रोसॉफ्ट, सिस्को, हुंडई, टेक महिंद्रा, कैपजेमिनी और आईबीएम जैसी प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा स्थापित 30 इंडस्ट्री-प्रायोजित एडवांस्ड रिसर्च लैब और 32 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अलावा, यूनिवर्सिटी में 60 रिसर्च सेंटर भी हैं।"

प्रो. बावा ने कहा, "चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 100 से अधिक देशों की प्रतिष्ठित ग्लोबल यूनिवर्सिटियों के साथ 540 अंतरराष्ट्रीय सहयोग स्थापित किए हैं। जिसके परिणामस्वरूप, 2400 से अधिक छात्रों को सेमेस्टर एक्सचेंज, अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों और इंटर्नशिप के माध्यम से अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूके, यूरोप और दुनिया भर के अन्य देशों की  प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटियों में पढ़ने का अवसर मिला है।"

प्रो. बावा ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी देश की पहली ऐसी प्राइवेट यूनिवर्सिटी हैं जिसने प्रतिष्ठित 'मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (माका) ट्रॉफी' जीती है। इसके अलावा, सीयू लगातार चौथे और पांचवें 'खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स' की विजेता रही है।

यूनिवर्सिटी छात्रों ने कुल 629 मेडल जीते हैं, जिनमें 148 नेशनल और 96 इंटरनेशनल मेडल शामिल हैं। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी खिलाड़ियों को विभिन्न निशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर साल 6.5 करोड़ रुपये का खेल बजट आवंटित करती है। पंजाब सहित विभिन्न राज्यों के 1100 से अधिक छात्र-खिलाड़ी यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप से लाभान्वित हैं। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी तैयार किए हैं, जिनमें भारत के शीर्ष क्रिकेटर अर्शदीप सिंह, अर्जुन अवार्डी और कबड्डी सुपरस्टार पवन सहरावत तथा पेरिस ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे संजय शामिल हैं। 

प्रो. बावा ने आगे कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कला और सांस्कृतिक उत्कृष्टता केंद्र के रूप में भी प्रख्यात है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने '39वें एआईयू इंटर-यूनिवर्सिटी नॉर्थ ज़ोन यूथ फेस्टिवल 2026' में पांचवीं बार 'ओवरऑल चैंपियनशिप' ख़िताब जीता। यूनिवर्सिटी ने संगीत, साहित्य और फाइन आर्ट्स कैटेगरी में ओवरऑल ट्रॉफियां अपने नाम की हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!