CRPF के 12 जवानों की शहादत पर हैरान करने वाला खुलासा!

Edited By Updated: 23 Mar, 2017 06:00 PM

chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के सुकमा में CRPF के एक दर्जन जवानों की शहादत काे लेकर हैरान करने वाला खुलासा हुआ है।

नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ के सुकमा में CRPF के एक दर्जन जवानों की शहादत काे लेकर हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, रोड ओपनिंग पार्टी अपनी नियमित गश्त पर थी और वो सड़क पर एक खास क्रम में अपने कदम आगे बढ़ा रही थी। तभी जंगल से चिल्लाते हुए एक संदिग्ध महिला जवानों की ओर आई। उसने सड़क के दूसरे ओर हाथों से इशारा करते हुए कहा कि वहां मौजूद कुछ लोग उसके साथ जोर जबरदस्ती कर रहे हैं। जवान इस पीड़ित महिला पर भरोसा कर बैठे और अपना क्रम तोड़ते हुए उस ओर रुख कर लिया, जहां वह महिला बदमाशों के होने का दावा कर रही थी। ये जवान इस बात से बेखबर थे कि वहां नक्सली अपनी पोजीशन लिए हुए है। इसी दौरान उस महिला ने एक जवान की रायफल को तेजी से जमीन की ओर झुकाया और तभी नक्सलियों ने CRPF के जवानों पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। इससे पहले कि जवान संभल पाते नक्सलिओं ने उनका सीना गोलियों से छलनी कर दिया। अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि करीब 25 साल की यह महिला पेशेवर नक्सली ना होकर कोई सामान्य महिला थी।

सुरक्षाबलों को किया गया सतर्क 
फिलहाल CRPF और राज्य की पुलिस उस अज्ञात महिला की खोजबीन में जुटी है। इस हमले के बाद केंद्रीय ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह ने कोर्ट ऑफ़ इन्क्वायरी का एेलान किया है। मुठभेड़ में घायल जवान अब लगभग स्वस्थ हो चुके है और उनके विस्तृत बयान दर्ज किए जा चुके है। घटनास्थल से सटे गांव में रहने वालों से भी पूछताछ की गई है। CRPF ने इस घटना के बाद अपने जवानों को सतर्क कर दिया है। किसी भी पीड़ित इंसान पर सीधे भरोसा ना करने की जवानों को हिदायत दी गई है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!