CRPF जवानों ने कायम की मिसाल: 7 किमी पैदल चलकर बीमार महिला को पहुंचाया अस्पताल
Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Sep, 2017 06:21 PM
सी.आर.पी.एफ. के जवानों ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश कर एक बीमार महिला और उसके बच्चे की मदद की।
छत्तीसगढ़ः सी.आर.पी.एफ. के जवानों ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश कर एक बीमार महिला और उसके बच्चे की मदद की। यह मामला छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा का है, जहां महिला को तेज बुखार होने के कारण जवानों ने 7 किमी पैदल चलकर कंधे पर उठाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार जंगल में गश्त के दौरान सी.आर.पी.एफ. के जवानों ने देखा कि एक घर के बाहर 2 बच्चे बैठकर रो रहे थे। इतने में एक बड़ा बच्चा हाथ पकड़कर जवानों को घर के अंदर ले गया, जहां उन्होंने देखा कि बच्चों की मां मलेरिया से पीड़ित थी।
जब जवानों ने महिला से पूछताछ की तो पता चला कि उसका पति जंगल से लकड़ी लेने गया था। उस जगह पर कोई सड़क भी नहीं थी कि एंबुलेंस को बुलाया जा सके लेकिन जवान अपने कंधे पर महिला को उठाकर अस्पताल ले गए। वहीं जवानों द्वारा उठाए गए इस कदम की हर तरफ सराहना की जा रही है।
Related Story
महिंद्रा की कारों को शख्स ने बताया कूड़ा-कचरा, आनंद महिंद्रा बोले- ‘आपकी कारें…’
मनीष सिसोदिया को कोर्ट से नहीं मिली राहत,खारिज हुई जमानत याचिका
JAC 12th Result 2024: झारखंड बोर्ड 12वीं में 85.48 प्रतिशत छात्र हुए पास, तीनों संकाय में एक ही...
'आम चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार क्यों किया', सुप्रीम कोर्ट ने ED से मांगा जवाब
Bettiah News: किन्नर को दिल दे बैठा युवक, 5 साल तक अफेयर के बाद अब रचाई शादी
जमीन कब्जा मामले को लेकर संदेशखाली पहुंची CBI टीम, शिकायतकर्ताओं से की बात
मुंबई एयरपोर्ट पर 333 रुपये में बिक रहे गो गप्पे, लोग बोले- म्यूजियम में रखो
लू के चलते 4 राज्यों में रेड अलर्ट, पारा 45.4 डिग्री तक पहुंचा, स्कूल किए बंद
Bihar Politics: लालू-तेजस्वी को एक और बड़ा झटका, पूर्व सांसद रामा सिंह ने RJD की सदस्यता से दिया...
भारतीय सेना और ‘पुनीत बालन ग्रुप’ ने साकार किया देश का पहला संविधान गार्डन !