परिसीमन प्रक्रिया का स्वागत, इससे लोगों का प्रतिनिधित्व मजबूत होगा : चिराग पासवान

Edited By Updated: 28 Nov, 2026 02:33 PM

chirag paswan welcomed the delimitation process

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार को परिसीमन के जरिए लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे विधायी सदनों में लोगों की आवाज को मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार को परिसीमन के जरिए लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे विधायी सदनों में लोगों की आवाज को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। पासवान ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में परिसीमन के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व के विस्तार की पहल का मैं और मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) हृदय से स्वागत करती है।'' 

उन्होंने कहा, ''बिहार सहित देश के सभी राज्यों में जनप्रतिनिधित्व का विस्तार जनता की आवाज को सदनों तक और मजबूती से पहुंचाने का अवसर देगा।'' चिराग पासवान ने कहा, ''साथ ही, यह 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के प्रभावी क्रियान्वयन और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।'' 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!