CAA खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर WhatsApp ग्रुप एडमिन पर भी होगी कार्रवाई

Edited By Anil dev,Updated: 21 Dec, 2019 09:48 AM

citizenship amendment act indore police social media whatsapp

इंदौर पुलिस की अपराध निरोधक शाखा ने सोशल मीडिया उपयोगकत्र्ताओं के लिए शुक्रवार को निर्देश जारी किए।  इसमें  कहा  कि सभी व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन सुनिश्चित करें कि उनके समूह के सदस्य कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक...

नई दिल्ली: इंदौर पुलिस की अपराध निरोधक शाखा ने सोशल मीडिया उपयोगकत्र्ताओं के लिए शुक्रवार को निर्देश जारी किए।  इसमें  कहा  कि सभी व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन सुनिश्चित करें कि उनके समूह के सदस्य कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी को पोस्ट न करें अन्यथा ग्रुप एडमिन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर पुलिस पैनी नजर रख रही है और सांप्रदायिक सद्भाव व शांति व्यवस्था भंग करने वाली पोस्ट के खिलाफ धारा 144 के तहत आदेश जारी किया है। यह आदेश 9 फरवरी 2020 तक लागू रहेगा।

वहीं असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सी.ए.ए.) बंगलादेश से और लोगों के आने को बढ़ावा नहीं देता लेकिन जो लोग बरसों पहले धार्मिक उत्पीडऩ की वजह से पड़ोसी देश से भाग कर आए और राज्य में रह रहे हैं वे  भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर सकेंगे। राज्य की मूल निवासी आबादी की संशोधित नागरिकता कानून की वजह से अपनी पहचान खोने को लेकर चल रही आशंकाएं दूर करने के प्रयास में सोनोवाल ने कहा कि बंगलादेश से एक भी व्यक्ति सी.ए.ए. का फायदा उठाकर असम में प्रवेश नहीं कर पाएगा।


कर्नाटक: पहचान पत्र नहीं होने पर केरल के 50 नागरिक हिरासत में 
सुरक्षा की कमान संभाल रहे बेंगलुरु सैंट्रल के डी.सी.पी. चेतन सिंह राठौर ने प्रदर्शनकारियों के बीच घुसकर उन्हें एकता की मिसाल देकर सभी को उन पर भरोसा रखने और साथ मिलकर राष्ट्रगान जन गण मन गाने को कहा। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसके पूर्व डी.सी.पी. राठौर ने बताया कि आप लोगों के बीच में से ही कोई हंगामा करेगा और उसकी सजा सभी लोगों को मिलेगी जो गलत है। ङ्क्षहसा के मद्देनजर मंगलुरु में प्रवेश नियंत्रित कर दिया गया है और केरल से बिना पहचान पत्र के शहर आए 50 महिलाओं-पुरुषों को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया गया। 


अहमदाबाद में 5000 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज 
अहमदाबाद में पुलिस पर हमले के आरोप में कांग्रेस पार्षद शहजाद खान पठान सहित 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया व 5000 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। वड़ोदरा में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम बहुल हाथीखाना क्षेत्र में हुए पथराव में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। 3 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। अहमदाबाद में मस्जिद के बाहर वीडियोग्राफी कर रही पुलिस पर पथराव किया गया।

इंदौर में हस्ताक्षर अभियान शुरू 
इंदौर में अङ्क्षहसक आंदोलन के तहत शहर की 170 मस्जिदों में जुमे की नमाज के बाद नागरिकता संशोधन कानून और एन.आर.सी. के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। 

धमकी देने पर भाजपा नेता पर केस 
गोवा में भाजपा नेता शरमद रायतुरकर के खिलाफ कानून के एक छात्र ने मामला दर्ज कराया है कि सोशल मीडिया पर संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ टिप्पणी करने पर भाजपा नेता ने उसे कथित तौर पर धमकाया है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!