Edited By Monika Jamwal,Updated: 04 Dec, 2018 04:38 PM
पुंछ के मेंढर ब्लाक में पंचायती चुनाव के दौरान हिंसक झड़पें हो गई जिसमें दर्जन भर लोग घायल हो गये। लोगों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई और उसके बाद मामला गर्मा गया।
मेंढर : पुंछ के मेंढर ब्लाक में पंचायती चुनाव के दौरान हिंसक झड़पें हो गई जिसमें दर्जन भर लोग घायल हो गये। लोगों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई और उसके बाद मामला गर्मा गया। झड़पें इतनी हिंसक हो गई कि लोगों ने एक दूसरे को लाठियों से पीटा और पत्थराव भी किया। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती किया गया। जम्मू कश्मीर में पंचायती चुनावों के लिए आठवें चरण में मतदान हो रहा है।
जानकारी के अनुसार झड़पों को बढ़ता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और भीड़ को तितर बितर किया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को मेंढर अस्पताल में भर्ती करवाया। कुछ घायलों को पुंछ रेफर कर दिया गया। हालात की गंभीरता देखते हुये प्रशासन ने सुरक्षाबल तैनात कर दिये हैं।