Breaking




दिल्ली में टूटा दिसंबर का ठंडा रिकॉर्ड, 4.5 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान

Edited By Rahul Rana,Updated: 13 Dec, 2024 08:33 AM

cold record of december broken in delhi minimum temperature reaches 4 5 degrees

दिसंबर महीने में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में सर्दी बढ़ी है और तापमान 4.5 डिग्री...

नॅशनल डेस्क। दिसंबर महीने में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में सर्दी बढ़ी है और तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। ठंडी हवाएं चलने से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड राज्यों में तापमान में तेजी से गिरावट आई है। 

उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का असर रहेगा, जबकि दक्षिण भारत के कई राज्य बारिश की चपेट में हैं। केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में 13, 16, 17 और 18 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। केरल में 13, 17 और 18 दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है।

वहीं लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव और रैन बसेरों का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने 13 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में जमीनी पाला पड़ने की संभावना जताई है। यहां शीतलहर और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। अगले कुछ दिनों में दिल्ली में शीतलहर और धुंध की संभावना बनी रहेगी।

इसके साथ ही ठंडी हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट 13 से 15 दिसंबर तक पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में जारी किया है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!