चुनावी रैली में भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा लेकर पहुंचे संबित पात्रा, EC में शिकायत दर्ज

Edited By vasudha,Updated: 27 Mar, 2019 11:22 AM

complaint against sambit patra for using lord jagannath idol in campaign

भाजपा के प्रवक्ता और पुरी लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार संबित पात्रा अपनी एक रैली को लेकर विवादों में घिर गए हैं। चुनावी रैली में भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा लेकर प्रचार करना उन्हे महंगा पड़ गया। कांग्रेस ने उनके खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने का...

नेशनल डेस्क: भाजपा के प्रवक्ता और पुरी लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार संबित पात्रा अपनी एक रैली को लेकर विवादों में घिर गए हैं। चुनावी रैली में भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा लेकर प्रचार करना उन्हे महंगा पड़ गया। कांग्रेस ने उनके खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
PunjabKesari

कांग्रेस ने मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि संबित पात्रा ने सियासी फायदे के लिए भगवान जगन्नाथ का इस्तेमाल किया। यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। खबरों के अनुसार राज्य चुनाव आयोग ने इस शिकायत के आधार पर भाजपा प्रत्याशी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। 

PunjabKesari
वहीं संबित पात्रा ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि रैली के दौरान उन्हें किसी ने मूर्ति तोहफे में दी थी और उन्होंने केवल उनका मान रखा था। इसे चुनाव के साथ न जोड़ें। वहीं मंदिर सेवक दशमोहापात्र ने कहा कि चुनावी रैली के दौरान भगवान जगन्नाथ को वाहन में ले जाना संस्कृति और परंपरा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव के दौरान भगवान जगन्नाथ रथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। 
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!