भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर पूरी की छठ पूजा, घाटों पर उमड़ी भीड़

Edited By Yaspal,Updated: 10 Nov, 2021 09:54 PM

completed chhath puja by offering arghya to lord bhaskar

सूर्योपासना के महापर्व छठ के मौके पर उत्तर प्रदेश में व्रतधारी महिलाओं ने मनोकामना पूर्ति की अभिलाषा के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पूजा में हिस्सा लिया और प्रदेश...

नेशनल डेस्कः सूर्योपासना के महापर्व छठ के मौके पर उत्तर प्रदेश में व्रतधारी महिलाओं ने मनोकामना पूर्ति की अभिलाषा के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पूजा में हिस्सा लिया और प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। प्रदेश सरकार ने छठ के मौके पर आज सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी। दिन में प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने भी लक्ष्मण मेला मैदान पहुंच कर लोगों को छठ पर्व की बधाई दी। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कुशीनगर में छठ पूजा में हिस्सा लिया।
 



लोकआस्था के महापर्व का उत्साह समूचे उत्तर प्रदेश में रहा हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ पूजा का ज्यादा प्रभाव दिखायी पड़ा। व्रतधारी महिलाओं और पुरूषों ने तालाब,पोखर, नदी और सरोवर में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये थे। 

कुशीनगर,गोरखपुर,देवरिया,आजमगढ़,प्रयागराज और वाराणसी समेत कई स्थानो पर सुबह से ही सड़क और बाजारों में भीड़भाड़ नजर आयी वहीं घाटों पर शाम होते होते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गयी। घाट पर बनी बेदी के चारों ओर बैठ कर महिलाओं ने छठ मईया की पूजा की और गीत गाए। गुरुवार को उगते सूर्य अर्घ्य देने के साथ ही छठ व्रत संपन्न हो जायेगा। 

इस दौरान घाटों पर और आने-जाने के रास्ते को रंग-बिरंगे एलइडी बल्बों से सजाया गया था। नहरों और तालाबों को विशेष रूप से चमकाया गया था जिससे व्रतधारियों को कोई असुविधा न हो। प्रशासन की ओर से जहां साफ-सफाई के लिये अभियान चलाया गया। 

देवरिया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में विभिन्न तालाब,पोखर और नदी सरोवर के घाटों पर छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने बुधवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार के कल्याण की कामना की। हजारों महिलाओं ने शाम ढलने के समय अपने परिवार और बच्चों के साथ जिले के विभिन्न घाटों अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इस दौरान व्रतधारी महिलाओं और पुरुषों ने पूरी आस्था के साथ भगवान सूर्य को पानी में खड़े हो कर अपना अर्घ्य अर्पित किये। बाद में घाट पर बनी बेदी के चारों ओर बैठ कर महिलाओं ने छठ मईया की पूजा की और गीत गाए।
 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!