Edited By Pardeep,Updated: 06 Sep, 2018 09:59 PM
सत्तारूढ़ भाजपा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ईंधन के मूल्यों में इजाफे पर ‘घडिय़ाली आंसू’ बहा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी ने सत्ता में रहते हुए ‘मूल्य वृद्धि माफियाओं’ को संरक्षण दिया और अब जनता का ‘दोहन’ कर रही है। केंद्रीय...
नई दिल्ली: सत्तारूढ़ भाजपा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ईंधन के मूल्यों में इजाफे पर ‘घडिय़ाली आंसू’ बहा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी ने सत्ता में रहते हुए ‘मूल्य वृद्धि माफियाओं’ को संरक्षण दिया और अब जनता का ‘दोहन’ कर रही है।
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बासी नकवी ने मूल्य वृद्धि के खिलाफ 10 सितंबर को कांग्रेस द्वारा भारत बंद बुलाए जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय कारणों से दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि दाम जल्द ही नीचे आएंगे। सरकार का जोरदार बचाव करते हुए नकवी ने कहा राजग सरकार ने 2014 में सत्ता में आने के बाद से महंगाई को काबू में रखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की चिंता ‘फर्जी’ है और पार्टी इस तरह की ‘धोखाधड़ी’ में माहिर है।