भारत बंद में हिस्सा लेना कांग्रेस का समर्थन नहीं: आप

Edited By Pardeep,Updated: 10 Sep, 2018 09:25 PM

congress is not supportive of participating in the bandh aap

दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सोमवार को आहूत की गई हड़ताल में हिस्सा लिया। पार्टी का कहना है कि वह मोदी सरकार की‘जनता विरोधी नीतियों’के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए थे और इसे कांग्रेस के समर्थन के रूप में नहीं...

नई दिल्ली: दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सोमवार को आहूत की गई हड़ताल में हिस्सा लिया। पार्टी का कहना है कि वह मोदी सरकार की‘जनता विरोधी नीतियों’के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए थे और इसे कांग्रेस के समर्थन के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। 

आप के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने राजघाट पर कांग्रेस के प्रदर्शन में हिस्सा लिया। आतिशी सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। सिंह ने कहा कि आप का मानना है कि देश हित में सभी राजनीतिक पार्टियां को साथ आना चाहिए। पार्टी ने एक बयान में कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों को साथ आना चाहिए और मोदी सरकार को उसकी‘जनता विरोधी नीतियों’को खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहिए क्योंकि यही नीतियां तेल की बढ़ती कीमतों के लिए जिम्मेदार है। 

बयान में कहा गया है,‘’हालांकि कांग्रेस एक शीर्ष मंच नहीं हो सकता जिस पर सभी विपक्षी पार्टियां साथ आ जाएं। कांग्रेस को अन्य पार्टियों के लिए बिग ब्रदर (अपनी बात दूसरों पर थोपने) वाली छवि और असंगत व्यवहार खत्म करना होगा।‘’ बयान में कहा गया है कि कांग्रेस को यह बात ध्यान में रखने की जरूरत है कि भारत में कोई भी पार्टी कांग्रेस के‘अधीन’नहीं है।       

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!