Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Nov, 2017 04:54 PM
नोटबंदी का एक साल पूरा होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कटरा में काला दिवस मनाया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कस्बे के मुख्य बाजारों से प्रदर्शन रैली निकाली।
कटरा: नोटबंदी का एक साल पूरा होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कटरा में काला दिवस मनाया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कस्बे के मुख्य बाजारों से प्रदर्शन रैली निकाली। बस स्टैंड पर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार के समय में हर चीज महंगी हुई है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि मोदी सरकार विफल हो चुकी है और सरकार अच्छे दिनों के झूठे वायदे कर रही है पर हकीकत यह है कि मोदी सरकार के समय में हर चीज के दाम दोगुणे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में सिलेंडर से सब्सिडी हटाई गई है और सिलेंडर 800 में मिल रहा है। चीनी पहले 14 रुपए में मिलती थी ,अब डिपुओं पर 25 में मिल रही है और वो भी बंद हो गई है।