जन्मदिन से पहले जयपुर पहुंचीं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी

Edited By Anu Malhotra,Updated: 08 Dec, 2022 10:46 AM

congress sonia gandhi sonia gandhi birthday jaipur bharat jodo yatra

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी आज वीरवार सुबह जयपुर पहुंचीं। पार्टी प्रवक्ता के अनुसार, सोनिया का सवाई माधोपुर जाने का कार्यक्रम है। प्रवक्ता ने बताया कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष नियमित उड़ान के जरिये नयी दिल्ली से जयपुर हवाईअड्डा पहुंचीं। उन्होंने...

जयपुर: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी आज वीरवार सुबह जयपुर पहुंचीं। पार्टी प्रवक्ता के अनुसार, सोनिया का सवाई माधोपुर जाने का कार्यक्रम है। प्रवक्ता ने बताया कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष नियमित उड़ान के जरिये नयी दिल्ली से जयपुर हवाईअड्डा पहुंचीं। उन्होंने एयरपोर्ट लाउंज में कुछ देर इंतजार किया और फिर बाहर निकलीं।

 प्रवक्ता के मुताबिक, सोनिया का जयपुर से हेलीकॉप्टर के जरिये सवाई माधोपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को दिए गए यात्रा कार्यक्रम में बूंदी/सवाई माधोपुर का उल्लेख है। 

उल्लेखनीय है कि सोनिया का जन्मदिन 9 दिसंबर को है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा' राजस्थान के कोटा जिले से गुजर रही है। बृहस्पतिवार को यात्रा का पहला चरण पूरा होने के बाद शुक्रवार को भी विश्राम रहेगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि यात्रा 10 दिसंबर से फिर शुरू होगी। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!