2024 लोकसभा चुनावों के लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, टास्क फोर्स के गठन के साथ बनाई 8 सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी

Edited By Anu Malhotra,Updated: 24 May, 2022 01:07 PM

congress taskforce rahul gandhi sonia gandhi taskforce

आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली हैं। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक बड़ी रणनीति बनाने में जुटी हुई है। इसके एवज में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ा कदम उठाते हुए आठ सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी और 2024 लोकसभा चुनाव...

नेशनल डेस्क: आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली हैं। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक बड़ी रणनीति बनाने में जुटी हुई है। इसके एवज में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ा कदम उठाते हुए आठ सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी और 2024 लोकसभा चुनाव के लिए टास्क फोर्स का गठन भी कर दिया है।

 कांग्रेस ने उदयपुर चिंतन शिविर में किए गए फैसलों के क्रियान्वयन के मकसद से मंगलवार को आठ सदस्यीय "कार्य बल-2024" का गठन किया। साथ ही, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में राजनीतिक मामलों का समूह भी गठित किया गया। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कांग्रेस की दो अक्टूबर से प्रस्तावित "भारत जोड़ो यात्रा" के समन्वय के लिए नौ सदस्यीय केंद्रीय योजना समूह का भी गठन किया गया है।

 कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन महत्वपूर्ण समूहों का गठन किया। "कार्य बल-2024" में पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, प्रियंका गांधी वाद्रा, के सी वेणुगोपाल, अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला और चुनावी रणनीतिकार सुनील कानगोलू शामिल हैं।

राजनीतिक मामलों के समूह में राहुल गांधी और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ ही कांग्रेस के "जी 23" के दो अहम सदस्य गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा को जगह मिली है। केंद्रीय योजना समूह में दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, शशि थरूर और कुछ अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!