रेल यात्रियों को अच्छी गुणवत्ता,सही रेटों के खान-पान की निरंतर औचक निरीक्षण की जाती है : परमदीप सिंह सैनी

Edited By Parveen Kumar,Updated: 27 Apr, 2024 10:56 PM

constant surprise inspection is done to ensure proper eating habits

भारतीय रेल द्वारा ट्रेनों में सफर करने वाले अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों को सस्ता एवं ताजा खाना उपलब्ध कराया जाता है, जिसे जनता खाना कहते है। वे स्टेशन जहाँ कैटरिंग स्टाल अर्थात् वैसे स्टाल जहां पका हुआ खाना तैयार किया जाता है, वहां रेल यात्रियों...

नेशनल डेस्क (रघुनंदन पराशर) : भारतीय रेल द्वारा ट्रेनों में सफर करने वाले अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों को सस्ता एवं ताजा खाना उपलब्ध कराया जाता है, जिसे जनता खाना कहते है। वे स्टेशन जहाँ कैटरिंग स्टाल अर्थात् वैसे स्टाल जहां पका हुआ खाना तैयार किया जाता है, वहां रेल यात्रियों के लिए जनता खाना उपलब्ध होता है। फिरोजपुर मंडल के जम्मू तवी, अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, शहीद कप्तान तुषार महाजन, फिरोजपुर कैंट आदि रेलवे स्टेशनों पर रेल यात्रियों के लिए जनता खाना की सुविधा उपलब्ध है। फिरोजपुर मंडल में खान-पान बेचने वाले सभी स्टाल पर जनता खाना उपलब्ध है। जनता खाना पैकेट बंद होता है।

मानक के अनुसार, इस खाने के पैकेट में 175 ग्राम पूड़ी (7 पूड़ी), 150 ग्राम सब्जी और आचार होते है। इसकी कीमत प्रति पैकेट 15 रुपया होता है। मंडल के सभी खान-पान स्टाल पर जनता खाना उपलब्ध होने पर ट्रेन में सफर करने वाले रेल यात्री आसानी से इसे खरीद सकते है। इसके अलावा आईआरसीटीसी द्वारा आवंटित खान-पान यूनिटों पर किफायती भोजन (इकोनॉमी मील) की व्यवस्था की गई है। जिसका मूल्य 20 रुपया है। किफायती भोजन में खाने की सामग्री व मात्रा जनता खाना के समान है  लेकिन इसमें अलग से 300 मिलीलीटर पानी की डिब्बाबंद बोतल होती है।

रेल यात्री जनता खाना के अलावा अपनी इच्छा अनुसार अन्य खाना भी खरीद सकते हैं।रेल यात्रियों को अच्छी गुणवत्ता, सही मात्रा एवं उचित रेट पर खान-पान की सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए मंडल के खान-पान स्टाल की लगातार औचक निरिक्षण अधिकारियों एवं वाणिज्य निरीक्षकों द्वारा की जाती है। यह जानकारी परमदीप सिंह सैनी  वरिष्ठ  मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे/फिरोजपुर ने शनिवार को दी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!