रुह कंपाने वाली खबर:  इंसानी मांस, अचार और पकौड़े खाने का शौकीन है ये रुसी कपल, 30 लोगों को मारकर खाने की खौफनाक कहानी

Edited By Radhika,Updated: 10 May, 2024 04:24 PM

this russian couple is fond of eating human flesh pickles and pakodas

रुस से एक बेहद रुह कंपाने वाली घटना सामने आई है। यहां का एक कपल इंसानी मांस, अचार और पकौड़े खाने का शौकीन है। इस कारण इन्होंने अबतक 30 लोगों को मारा है।

नेशनल डेस्क:  रुस से एक बेहद रुह कंपाने वाली घटना सामने आई है। यहां का एक कपल इंसानी मांस, अचार और पकौड़े खाने का शौकीन है। इस कारण इन्होंने अबतक 30 लोगों को मारा है।   

  PunjabKesari

दरअसल यह कहानी साल 1999 की बताई जा रही है, जो सितंबर 2017 तक चली।  रूस के क्रास्नोडार शहर की सड़क पर पुलिस को एक लावारिस मिला। जिसे जांचने पर पुलिस को इसमें कटे हुए इंसानी हाथ के साथ 2 लोगों की तस्वीरें मिली। इन तस्वीरों को ट्रेस करते-करते नतालिया के घर पहुंची। जहां देखने में सबकुछ सामान्य लग रहा था। जैसे ही पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई तो पति- पत्नी नतालिया और दिमित्री पकौड़े खाते हुए मिले।

PunjabKesari

इसके बाद जब पुलिस ने घर की तलाशी ली तो फ्रिज में उसे कई मांस के टुकड़े मिले, जिसे देख पुलिस को समझते देर नहीं लगी कि ये इंसानी शरीर के कटे हुए अंग हैं। कहीं हाथ पड़े थे तो कहीं सिर रखा हुआ था। इसके साथ ही इंसानी मांस से बने हुए कई तरह के व्यंजन और उन्हें पकाने की रेसिपी वाली किताब भी मिली।

फ्लैट में कीनू से भरी थाली के बीच नाक के रूप में नींबू और आंखों के रूप में जैतून रखा था। पुलिस ने इन आदमखोर पति-पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। इसके बाद कोर्ट में नतालिया पर अपने पति को उकसाने का इल्जाम भी लगा क्योंकि तब तक पुलिस नतालिया के खिलाफ सीधे तौर पर कोई सबूत इकट्ठा नहीं कर पाई।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!