राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश की पहली सी प्लेन सेवा शुरू, पहले यात्री बने पीएम मोदी

Edited By vasudha,Updated: 31 Oct, 2020 01:20 PM

country first sea plane service started on national unity day

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती के अवसर पर देश के पहले सी-प्लेन ने उड़ान भर ली है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को आज देश को समर्पित किय। इसके साथ ही सी-प्लेन में सवार होक​र वह पहले यात्री बन गए। यह सी-प्लेन महज 30 मिनट...

नेशनल डेस्क: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती के अवसर पर देश के पहले सी-प्लेन ने उड़ान भर ली है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को आज देश को समर्पित किय। इसके साथ ही सी-प्लेन में सवार होक​र वह पहले यात्री बन गए। यह सी-प्लेन महज 30 मिनट में 200 किमी की दूरी (केवडिया से साबरमती) तय करेगा। 

 

हर रोज 4 उड़ान भरेगा प्लेन
सी प्लेन की सेवा रोजाना पर्यटकों के लिए अहमदाबाद से केवड़िया और केवड़िया से अहमदाबाद के बीच उपलब्ध होगी। यह जमीन-पानी दोनों से उड़ान भर सकता है। सी प्लेन को पानी और जमीन पर उतारा जा सकता है। 19 सीटर सी प्लेन आज से हर रोज 4 उड़ान भरेगा। इसका किराया 1500 रुपए प्रति व्यक्ति है। सी प्लेन उड़ाने की जिम्मेदारी स्पाइस जेट एयरलाइन को दी गई है।

 

स्पाइसजेट को मिली जिम्मेदारी 
स्पाइसजेट ने इसके लिये मालदीव से एक सीप्लेन खरीदा है, जो करीब 250 किलोमीटर के मार्ग पर सेवा प्रदान करेगा। सी-प्लेन के लिए टिकट की बुकिंग www.spiceshuttle.com पर की जा सकती है। स्पाइसजेट की फ्लाइट साबरमती रिवर फ्रंट, अहमदाबाद से 10:15 बजे उड़ान भरेगी और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवडिया में यह 10:45 बजे लैंड करेगी। 

 

2017 में किया था सी प्लेन का ट्रायल 
बता दें कि स्पाइसजेट ने 2017 से भारत में सीप्लेन ट्रायल किया है। लैंड प्लेन के पहले चरण का परीक्षण नागपुर और गुवाहाटी में आयोजित किया गया था। वहीं एम्फीबियस प्लेन का दूसरे चरण का परीक्षण मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर आयोजित किया गया था। दरअसल गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने साबरमती रिवरफ्रंट से सी प्लेन में सफर किया था। इसके बाद से ही राज्य सरकार अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट से केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच सी प्लेन चलाने की योजना पर काम कर रही थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!