चक्रवात ‘पाबुक’: केंद्र ने अंडमान में जारी किया ऑरेंज अलर्ट , 20km/h की रफ्तार से बढ़ रहा आगे

Edited By Seema Sharma,Updated: 06 Jan, 2019 01:55 PM

cyclone pabuk 4 day alert continues heavy rain and strong winds warn

केंद्र सरकार ने चक्रवाती तूफान की चपेट में आए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चक्रवात पाबुक द्वीपसमूह की ओर बढ़ रहा है

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने चक्रवाती तूफान की चपेट में आए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चक्रवात पाबुक द्वीपसमूह की ओर बढ़ रहा है और वर्तमान में यह तूफान अंडमान सागर और उसके आसपास मंडरा रहा है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की गई है।
PunjabKesariऑरेंज अलर्ट, मौसम की एक चेतावनी है, जिसका मतलब कि लोगों को तैयार रहना चाहिए और खराब या अत्यंत खराब मौसम की आशंका तेज है, जिससे सड़क और हवाई यात्रा बाधित हो सकता है साथ ही जीवन और संपत्ति को भी खतरा हो सकता है। अभी अंडमान सागर और उसके आस-पास के क्षेत्र के ऊपर मौजूद ‘पाबुक’ पिछले छह घंटे में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है।

PunjabKesari

अधिकारी ने बताया कि इसके उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रविवार की रात को अंडमान द्वीप को पार करने की संभावना है। इसके बाद चक्रवात के उत्तर-उत्तर पश्चिम की दिशा में बढऩे और फिर वापस म्यामां तट की ओर मुड़ने की संभावना है, फिर धीरे-धीरे इसके कमजोर पड़ने की संभावना है। सात और आठ जनवरी के दौरान धीरे-धीरे इसके कमजोर पड़ने की संभावना है। चक्रवात के प्रभाव से अंडमान द्वीपों के अधिकतर जगहों पर भारी बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!