Edited By Monika Jamwal,Updated: 27 Jul, 2019 06:19 PM
बरसात के मौसम के चलते पानी की उचित निकासी के लिए नालों की सफाई व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश डी.सी. कठुआ डॉ राघव लंगर ने जारी किए हैं।
कठुआ : बरसात के मौसम के चलते पानी की उचित निकासी के लिए नालों की सफाई व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश डी.सी. कठुआ डॉ राघव लंगर ने जारी किए हैं। शनिवार को डी.सी. ने शहर के मुख्य बाजार सहित अन्य स्थानों का दौरा किया। उन्होंने मार्गों पर सफाई के साथ साथ गलियों में भी सफाई व्यवस्था पुख्ता करने पर जोर दिया। उन्होंने बरसात के मौसम में जलभराव की स्थिति कहीं न बने इसके लिए उचित तरीके से नालों की सफाई करने को नगर परिषद को निर्देश दिए।
उन्होंने लोगों से भी बातचीत करते हुए उन्हें सफाई व्यवस्था के लिए सहयोग देने पर जोर दिया। आपको बता दें कि शहर के कई स्थानों पर नालों की उचित सफाई न होने के चलते पानी की निकासी नहीं हो पाती जिससे कई मार्गों, गलियों पर तालाब जैसी स्थिति रहती है। ऐसी समस्या को दूर करने के मकसद से ही डी.सी. कठुआ ने दौरा करते हुए जरूरी निर्देश जारी किए हैं।