देहरादून में भारी बारिश का रेड अलर्ट: आज बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

Edited By Updated: 20 Jul, 2026 05:58 AM

dehradun issues red alert for heavy rains

उत्तराखंड के विभिन्न जिलों सहित राजधानी देहरादून में मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम के खतरनाक पूर्वानुमान और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार, 20 जुलाई 2026 को कक्षा 01 से 12 तक के सभी...

नेशलन डेस्कः उत्तराखंड के विभिन्न जिलों सहित राजधानी देहरादून में मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम के खतरनाक पूर्वानुमान और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार, 20 जुलाई 2026 को कक्षा 01 से 12 तक के सभी सरकारी, निजी और अशासकीय विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
PunjabKesari
मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों के भीतर देहरादून जनपद में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा और आकाशीय बिजली चमकने की प्रबल संभावना है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि वर्षा के अति तीव्र दौर के कारण आकस्मिक घटनाओं का खतरा बना रह सकता है।

जिला प्रशासन ने आदेश में स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है ताकि खराब मौसम के कारण बच्चों को किसी भी प्रकार की असुविधा या जोखिम का सामना न करना पड़े।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!