आंतरिक सर्वे में रुख तय नहीं करने वाले 12 प्रतिशत वोटरों को साधने में जुटी BJP

Edited By Anil dev,Updated: 06 Feb, 2020 10:50 AM

delhi bjp aap shaheen bagh congress

दिल्ली फतेह के लिए भाजपा ने उन वोटरों को अपने साथ करने के लिए पूरा जोर लगाया है, जिन्होंने अब तक तय नहीं किया है कि वे किसके साथ हैं। भाजपा को कांग्रेस के प्रदर्शन की भी ङ्क्षचता है। भाजपा के इंटर्नल सर्वे के मुताबिक, भाजपा और ‘आप’ के बीच वोट...

नई दिल्ली: दिल्ली फतेह के लिए भाजपा ने उन वोटरों को अपने साथ करने के लिए पूरा जोर लगाया है, जिन्होंने अब तक तय नहीं किया है कि वे किसके साथ हैं। भाजपा को कांग्रेस के प्रदर्शन की भी ङ्क्षचता है। भाजपा के इंटर्नल सर्वे के मुताबिक, भाजपा और ‘आप’ के बीच वोट प्रतिशत का जो अंतर था, वह कम हुआ है। अगर कांग्रेस अच्छा करती है तो भाजपा को फायदा होगा। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के इंटर्नल सर्वे में ऐसे वोटरों की संख्या 12 प्रतिशत है।

PunjabKesari

भाजपा सूत्रों ने कहा कि सर्वे में दिख रहा है कि भाजपा की रणनीति असर दिखा रही है। पहले सर्वे में जहां भाजपा का वोट पर्सैंट 35-36 प्रतिशत था और ‘आप’ का 46-47 प्रतिशत के पास, वह अंतर कम हो गया है। भाजपा के मुताबिक, शाहीन बाग को जोर-शोर से मुद्दा बनाना भाजपा के पक्ष में जा रहा है। भाजपा के एक नेता ने माना कि हालांकि यह उतनी तेजी से नहीं हुआ है, जितनी उम्मीद थी। अब प्रचार के आखिरी दिनों में भाजपा इस मुद्दे को लेकर और ज्यादा आक्रामक दिख सकती है। 

PunjabKesari
 

भाजपा चुनाव को राष्ट्रवाद के रंग में रंगने की कोशिश कर रही है, उससे साफ है कि पार्टी ङ्क्षहदू मतदाताओं को टार्गेट कर रही है। भाजपा ने 70 सीटों में से किसी पर भी मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतारा है। पार्टी के सर्वे के मुताबिक, फिलहाल कांग्रेस को 5 प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं। भाजपा चाहती है कि कांग्रेस इससे बेहतर करे। भाजपा के एक नेता ने कहा कि  कांग्रेस  जितना ठीक प्रदर्शन करेगी, उतना ही  ‘आप’ और भाजपा के बीच वोटों का अंतर कम होता जाएगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!