दिल्लीः डंपर ने क्रेन और ऑटो-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 की मौ/त, 3 घायल

Edited By Updated: 20 Sep, 2026 02:33 PM

delhi dumper hits crane and auto rickshaw

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार में रविवार को एक डंपर ने एक खड़ी क्रेन और यातायात पुलिस के लिए सीसीटीवी लगाने के काम में जुटे कर्मचारियों को ले जा रहे ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे एक कंपनी के मानव संसाधन (एचआर) प्रबंधक समेत तीन लोगों की मौत...

नई दिल्लीः दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार में रविवार को एक डंपर ने एक खड़ी क्रेन और यातायात पुलिस के लिए सीसीटीवी लगाने के काम में जुटे कर्मचारियों को ले जा रहे ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे एक कंपनी के मानव संसाधन (एचआर) प्रबंधक समेत तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, हादसा तड़के करीब तीन बजकर 20 मिनट पर हुआ, जब हरियाणा पंजीकरण संख्या वाला डंपर नोएडा की ओर से आ रहा था। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान संगम विहार निवासियों उमेश (23) और प्रवीण (35) तथा सूरज (34) के रूप में हुई है। सूरज एक कंपनी में एचआर प्रबंधक था। उसके बारे में अन्य जानकारी उसके नियोक्ता से जुटाई जा रही है।

उसने बताया कि घायलों की पहचान संगम विहार निवासियों आकाश (20) और अनूप (26) तथा रोहिणी निवासी खेम सिंह (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि संगम विहार निवासी एक अन्य कर्मचारी सुधीर इस हादसे में बाल-बाल बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया और अभी उसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हादसे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!