हिरासत में लिए गए चार प्रदर्शनकारियों की रिहाई के बाद जामिया के बाहर प्रदर्शन समाप्त

Edited By shukdev,Updated: 31 Jan, 2020 12:21 AM

demonstration outside jamia ends after release of four detained protesters

सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर एक व्यक्ति द्वारा गोली चलाए जाने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाहर शुरू हुआ प्रदर्शन पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए चार लोगों को रिहा किए जाने के बाद समाप्त हो गया। पुलिस और...

नई दिल्ली: सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर एक व्यक्ति द्वारा गोली चलाए जाने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाहर शुरू हुआ प्रदर्शन पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए चार लोगों को रिहा किए जाने के बाद समाप्त हो गया। पुलिस और विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। संयुक्त पुलिस आयुक्त डी सी श्रीवास्तव ने बताया कि सभी छात्रों को छोड़ दिया गया है। 

PunjabKesari
एक व्यक्ति द्वारा सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाए जाने के बाद विश्वविद्यालय के पास हजारों लोगों और पुलिसकर्मी आमने-सामने आ गए थे। छात्र राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट तक मार्च निकाल कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहते थे लेकिन उन्हें होली फैमिली अस्पताल के पास रोक दिया गया और पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!