वायुसेना उप प्रमुख ने गलती से खुद पर चला दी गोली, अस्पताल में भर्ती

Edited By vasudha,Updated: 27 Sep, 2018 02:04 PM

deputy chief of the air force accidentally shot himself on

भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल शिरीष बबन देव बुधवार को गोली लगने से घायल हो गए। दरअसल, बबन देव के अपने ही हाथों से गोली चल गई। गोली उनकी जांघ में लग गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है...

नेशनल डेस्क: भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल शिरीष बबन देव बुधवार को गोली लगने से घायल हो गए। दरअसल, बबन देव के अपने ही हाथों से गोली चल गई। गोली उनकी जांघ में लग गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 
PunjabKesari
बबन देव ने जुलाई में वायुसेना उप प्रमुख का पदभार संभाला था। एयर मार्शल देव ने फाइटर पायलट के तौर पर 15 जून, 1979 में वायुसेना में कमीशन लिया था। वह नेशनल डिफेंस अकादमी और डिफेंस सर्विसेस स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के पूर्व छात्र रहे हैं। 
PunjabKesari
 हाल ही में एयर मार्शल बबन देव ने राफेल विमान की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि राफेल सौदे की आलोचना करने वाले लोगों को निर्धारित मानदंडों और खरीद प्रक्रिया को समझना चाहिए। राफेल एक बेहतरीन विमान है और वायुसेना इसे उड़ाने की प्रतीक्षा कर रही है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!