दुबे ने वीरप्पा मोइली के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को भेजा विशेषाधिकार नोटिस

Edited By Yaspal,Updated: 23 Nov, 2018 11:50 PM

dubey sent a privilege notice to lok sabha speaker against veerappa moily

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने वित्त संबंधित संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष वीरप्पा मोइली के खिलाफ एक विशेषाधिकार हनन नोटिस लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के पास भेजा है...

नई दिल्लीः भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने वित्त संबंधित संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष वीरप्पा मोइली के खिलाफ एक विशेषाधिकार हनन नोटिस लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के पास भेजा है। उन्होंने दावा किया है कि मोइली ने स्थायी समिति की कार्यवाही की जानकारी कथित रूप से ट्वीट के जरिये दी और कांग्रेस नेता द्वारा साझा की गई सूचना सही नहीं है। यह जानकारी सूत्रों ने शुक्रवार को दी।

क्या है पूरा मामला
दुबे भी इस समिति के सदस्य हैं। उन्होंने मोइली के उस ट्वीट का उल्लेख किया जिसमें उन्होंने दावा किया है कि ‘‘कृषि मंत्रालय ने समिति को कृषि पर नोटबंदी के प्रभाव के बारे में अवगत कराया था।’’ मोइली ने ट्वीट किया था, ‘‘ सही ढंग से विचार किये बिना लागू नोटबंदी के चलते हमारे किसानों पर जिस तरह का बोझ पड़ा, उसके बारे में यह पहली आधिकारिक स्वीकारोक्ति है।’’

नोटिस में दुबे ने क्या लिखा
यद्यपि जिस ट्विटर अकाउंट के मोइली के होने का दावा दुबे ने किया उस पर नीला सत्यापन चिह्न नहीं है। इस चिन्ह से ही यह बात पुष्टि होती है कि संबंधित व्यक्ति ने इस ट्विटर एकाउंट को अपने नाम से अधिकृत कर रखा है। दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को भेजे विशेषाधिकार हनन नोटिस में आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता मोइली मीडिया का ध्यान आकृष्ट करने और अपने गोपनीय राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए वित्त समिति के कामकाज का ‘‘स्पष्ट रूप से राजनीतिकरण’’ कर रहे हैं।

दुबे ने कहा कि मोइली ने लोकसभा की कार्यवाही से संबंधित प्रावधानों और नियमों का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें आगामी सत्र में सदन में विशेषाधिकार का मुद्दा उठाने की इजाजत दी जानी चाहिए। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!