अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके
Edited By Yaspal,Updated: 23 Mar, 2019 07:09 PM
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में शनिवार को मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूगर्भीय केन्द्र ने यह जानकारी दी। केन्द्र ने कहा कि द्वीपीय क्षेत्र में शाम करीब पांच बजकर चार मिनट पर 5.1 तीव्रता का भूकंप...
नई दिल्लीः अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में शनिवार को मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूगर्भीय केन्द्र ने यह जानकारी दी। केन्द्र ने कहा कि द्वीपीय क्षेत्र में शाम करीब पांच बजकर चार मिनट पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया।
केन्द्र ने कहा कि भूकंप का केन्द्र जमीन से करीब 60 किलोमीटर गहराई में था। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर भूकंप आने की संभावना रहती है।