बाढ़ का सामना कर रहे असम में लगे भूकंप के झटके, अरुणाचल प्रदेश था केंद्र

Edited By Seema Sharma,Updated: 19 Jul, 2019 04:30 PM

earthquake shocks in assam

बाढ़ का सामना कर रहे असम में शुक्रवार को दोपहर 2 बजकर 52 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झटके पूर्वोत्‍तर के दूसरे राज्‍यों में भी महसूस किए गए।

नेशनल डेस्कः बाढ़ का सामना कर रहे असम में शुक्रवार को दोपहर 2 बजकर 52 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झटके पूर्वोत्‍तर के दूसरे राज्‍यों में भी महसूस किए गए। रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 नौ मापी गई। गुवाहाटी समेत असम के कुछ हिस्सों, नगालैंड के दीमापुर के साथ ही कई अन्य इलाकों में झटके महसूस किए गए।

भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग में था। फिलहाल, भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर आ गए। बता दें कि असम के लोग इन दिनों भयानक बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ के कारण 54 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। बाढ़ से अब तक असम में 37 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्‍य के 33 में से 28 जिले बाढ़ की चपेट में हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!