Edited By Anu Malhotra,Updated: 25 Jun, 2022 09:19 AM
महाराष्ट्र की राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना के बागी विधायकों ने सारी जिम्मेदारी एकनाथ शिंदे पर छोड़ दी है। दरअसल, बागी विधाय़क सदा सरवणकर ने कहा कि बागी विधायकों ने एकनाथ शिंदे को सारी जिम्मेदारी दी है और वह जो भी फैसला करेंगे उसका पालन विधायक करेंगे।
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना के बागी विधायकों ने सारी जिम्मेदारी एकनाथ शिंदे पर छोड़ दी है। दरअसल, बागी विधाय़क सदा सरवणकर ने कहा कि बागी विधायकों ने एकनाथ शिंदे को सारी जिम्मेदारी दी है और वह जो भी फैसला करेंगे उसका पालन विधायक करेंगे।
सरवणकर ने कहा कि हम एक व्यक्ति (शिंदे) पर निर्भर हैं और हम यहां आए हैं। हमने उन्हें सारी जिम्मेदारी दी है। शिंदे जी जो भी फैसला करेंगे, हम उसके साथ जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दे हैं जो सही नहीं थे, इसलिए हमें गुवाहाटी आना पड़ा।
वहीं दूसरी तरफ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ एकजुटता दिखाने के लिए शिवसैनिक सड़कों पर उतर सकते हैं, जिसके चलते मुंबई पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
इसके साथ ही शिवसेना विधायकों की बगावत के बाद शनिवार शाम मंत्री आदित्य ठाकरे भी 6.30 बजे सभा को संबोधित करने जा रहे हैं। शुक्रवार को उनके पिता और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के जिला अध्यक्षों से वीडियो लिंक के जरिए चर्चा की थी।