DU की दीवारों पर लिखे 'चुनाव बहिष्कार' के स्लोगन, पुलिस ने दर्ज की शिकायत; इस संगठन ने ली जिम्मेदारी

Edited By Pardeep,Updated: 24 May, 2024 06:02 AM

election boycott slogans written on the walls of delhi university

दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में कई स्थानों पर दीवारों पर चुनाव बहिष्कार के नारे लिखे पाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्लीः दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में कई स्थानों पर दीवारों पर चुनाव बहिष्कार के नारे लिखे पाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 
PunjabKesari
भगत सिंह छात्र एकता मंच (बीएससीईएम) ने दीवारों पर लिखे "एक ही रास्ता नक्सलबाड़ी" जैसे नारों की जिम्मेदारी ली है। स्व-घोषित युवा संगठन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर नारों की तस्वीरें पोस्ट की थीं। 
PunjabKesari
पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह गश्त के दौरान उसने इलाके में नारे लिखे हुए देखे। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मनोज कुमार मीणा ने कहा, "मामले में, विरूपण अधिनियम के तहत दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।" 

Related Story

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!