Exit Polls: कांग्रेस के बुरे दिन जारी, हरियाणा- महाराष्ट्र में फिर भाजपा सरकार

Edited By Yaspal,Updated: 21 Oct, 2019 09:33 PM

exit polls haryana bjp government again in maharashtra

महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को दो तिहायी से भी अधिक बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में लौटती दिख रही है।दोनों राज्यों में आज मतदान संपन्न होने के बाद विभिन्न

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को दो तिहायी से भी अधिक बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में लौटती दिख रही है।दोनों राज्यों में आज मतदान संपन्न होने के बाद विभिन्न टेलीविजन चैनलों के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना गठबंधन को भारी जीत की संभावना व्यक्त की गयी है वहीं हरियाणा में भाजपा अपने बूते जोरदार जीत हासिल करने जा रही है। दोनों राज्यों में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को पिछड़ते दिखाया गया है। 
PunjabKesari
महाराष्ट्र की 288 सीटों में से सीएनएन न्यूज 18 ने राजग को सर्वाधिक 243 सीटें दी हैं। इस चैनल ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) को 41 और अन्य को 4 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की है। टाइम्स नाउ ने राजग को 230, संप्रग को 48 तथा अन्य को 10 सीटें दी हैं। रिपब्लिक टी वी ने राजग को 223, संप्रग को 54 एवं अन्य को 11 सीटें दी हैं। एबीपी न्यूज ने राजग को 204 और संप्रग को 69 तथा अन्य को 15 सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। इंडिया टूडे ने राजग को 166 से 194 , संप्रग को 70 से 90 और अन्य को 22 से 34 सीटें दी हैं।

PunjabKesari
हरियाणा की 90 सीटों में से इंडिया टीवी ने भाजपा को 73, कांग्रेस को 10 और अन्य को 7 सीटें दी हैं। सीएनएन न्यूज 18 ने भाजपा को 75, कांग्रेस को 10 और अन्य को 5 सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। एबीपी न्यूज ने भाजपा को 72 , कांग्रेस को 8 और अन्य को 10 सीटें दी हैं।
PunjabKesari
टाइम्स नाउ ने भाजपा को 71, कांग्रेस को 11 और अन्य को 8 सीटें दी हैं। रिपब्लिक टी वी ने भाजपा को 52 से 63 , कांग्रेस को 15 से 19 और अन्य 12 से 19 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। महाराष्ट्र में भाजपा और शिव सेना गठबंधन की सरकार है जबकि हरियाणा में भाजपा अपने बूत सरकार चला रही है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!