फनी तूफान की चपेट में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट, देखिए तस्वीरें

Edited By Yaspal,Updated: 03 May, 2019 06:47 PM

fani strome bhubaneswar airport roof

चक्रवात फनी ने ओडिशा में जमकर ताडंव मचा रखा है। यहां पुरी और उससे सटे कई शहरों में करीब 250 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। वहीं, भुवनेश्वर में तो फानी ने कहर बरपा दिया है। यहां भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन फानी से तबाह हो गया है। छत,...

नेशलन डेस्कः चक्रवात फनी ने ओडिशा में जमकर ताडंव मचा रखा है। यहां पुरी और उससे सटे कई शहरों में करीब 250 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। वहीं, भुवनेश्वर में तो फानी ने कहर बरपा दिया है। यहां भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन फानी से तबाह हो गया है। छत, दीवारें, होर्डिंग्स हवा में उड़ गए। जगह-जगह मलबा बिखरा पड़ा हुआ है। फनी तूफान के तांडव से भुवनेश्वर एयरपोर्ट की छत और नेमप्लेट तक उखड़ गई।

भुवनेश्वर में रेलवे स्टेशन के पास कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए हैं। रेलवे प्रशासन ने लोगों को स्टेश से तूफान खत्म होने तक दूर रहने को कहा है। भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की छत पूरी तरह से उड़ गई। इसके अलावा सीढ़ियों के बगल में लगे शेड भी तेज हवाओं से तबाह हो गए। कई जगहों से बस और क्रेन पलटने की भी खबर है।

PunjabKesari
हालांकि, मौके पर बचाव दल मौजूद हैं और किसी भी तहर की जनहानि की खबर नहीं है। रेलवे प्रशासन मलबे को हटाने में लगा हुआ है। उधर भुवनेश्वर AIIMS के स्ट्रक्चर में भी भारी तबाही हुई  है। फनी तूफान की वजह से पानी की टंकियां तक उड़ गई हैं। किसी भी कंडीशन में हम लोगों की मदद के लिए भी तैयार हैं।
PunjabKesari
बताया जा रहा है कि पुरी तट से टकराने के बाद अब तूफान फनी धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। ओडिशा के बाद फनी अब बंगाल की ओर बढ़ रहा है। फनी तूफान शाम तक बंगाल पहुंचने की आशंका है। इससे पहले ओडिशा में फनी को लेकर प्रशासन मुस्तैद रहा। समुद्री किनारों से लोगों को हटा कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचा गया। 
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!