आपका कर्मचारी रेस्त्रां में बैठकर पी रहा शराब, पुलिस को दी जानकारी...सच्चाई जान हैरान रह गए अधिकारी

Edited By Seema Sharma,Updated: 19 Jul, 2020 04:33 PM

fir against restaurant owner for giving false information

महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस अधिकारी के खिलाफ गलत सूचना देने के आरोप में एक रेस्त्रां मालिक के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। लॉकडाउन के नियम तोड़ने के आरोप में उसके रेस्त्रां को सील कर दिया गया था। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी की पहचान दीपक...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस अधिकारी के खिलाफ गलत सूचना देने के आरोप में एक रेस्त्रां मालिक के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। लॉकडाउन के नियम तोड़ने के आरोप में उसके रेस्त्रां को सील कर दिया गया था। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी की पहचान दीपक धनशानी के तौर पर हुई है। वह अपने रेस्त्रां के खिलाफ शहर की नगर निकाय और पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई से नाराज था। उसका रेस्त्रां ठाणे नगर थाना क्षेत्र के तहत आता है। उसने इस कार्रवाई का बदला लेने के लिए, शुक्रवार को डीजी नियंत्रण और ठाणे पुलिस नियंत्रण कक्ष के ट्विटर पेज पर कथित रूप से एक संदेश पोस्ट कर दावा किया कि पुलिस का एक अधिकारी रात करीब साढ़े 11 बजे रेस्त्रां में बैठा है और शराब पी रहा है।

 

नियंत्रण कक्ष ने संदेश को सत्यापित करने के लिए ठाणे नगर थाने को भेज दिया। सहायक पुलिस आयुक्त नीता पडवी ने बताया कि यह शिकायत जिसके खिलाफ थी, संदेश उसी पुलिस अधिकारी को मिला और वह थाने में ड्यूटी कर रहा था। वह इसे देखकर हैरान रह गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ शनिवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 182 (गलत जानकारी देना) और पुलिस (असंतोष को भड़काना) अधिनियम के तहत प्राथमिकी की दर्ज की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!