जम्मू-कश्मीर : कठुआ CISF कैंप में गोलीबारी, सहायक कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

Edited By Updated: 29 Sep, 2026 08:50 PM

firing at kathua cisf camp 4 personnel including an assistant commandant kill

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार को एक सीआईएसएफ जवान द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में बल के सहायक कमांडेंट समेत चार कर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार को एक सीआईएसएफ जवान द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में बल के सहायक कमांडेंट समेत चार कर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के ये कर्मी हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे बसोहली के मशका गांव स्थित सेवा-तृतीय बिजली परियोजना की सुरक्षा में तैनात थे। उन्होंने कहा कि किसी मुद्दे को लेकर दो जवानों के बीच बहस हुई, जिसके बाद उनमें से एक ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इस घटना में चार कर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं और इस संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!