'12 साल में पहली बार PM मोदी ने आर्थिक समस्याओं की बात स्वीकारी', जयराम रमेश का केंद्र पर हमला

Edited By Updated: 20 Nov, 2026 01:53 PM

first time in 12 years pm modi has acknowledged economic problems jairam ramesh

कांग्रेस महासचिव और सांसद जयराम रमेश ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 साल में पहली बार आर्थिक समस्याओं की बात स्वीकारी है, जिन्हें कांग्रेस लम्बे समय से उठाती रही है।

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव और सांसद जयराम रमेश ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 साल में पहली बार आर्थिक समस्याओं की बात स्वीकारी है, जिन्हें कांग्रेस लम्बे समय से उठाती रही है।

शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में रमेश ने कहा कि फिक्की के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने उन्हीं आर्थिक समस्याओं को स्वीकार किया है, जिन्हें कांग्रेस लंबे समय से उठाती रही है और 2024 के लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में भी प्रमुखता से शामिल किया था।

उन्होंने कहा कि देश में वेतन वृद्धि नहीं हो रही है, टैक्स दरें घटाने के बावजूद निजी निवेश में तेजी नहीं आई है और रोजगार के पर्याप्त अवसर पैदा नहीं हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन समस्याओं के लिए केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं।

पार्टी महासचिव ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में आर्थिक ताकत कुछ चुनिंदा बड़े कारोबारियों के हाथों में सिमट गई है। बाजार में प्रतिस्पर्धा कमजोर हुई है और छोटे उद्योगों को नुकसान पहुंचा है। सरकार पर नियामक संस्थाओं और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उन्होंने चीन के साथ बढ़ते व्यापार घाटे पर भी चिंता जताई।

रमेश ने नोटबंदी और जटिल वस्तु एवं सेवा कर को अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को भाषण देने के बजाय महंगाई, बेरोजगारी और सुस्त निवेश की जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। देश का उद्योग जगत बेहतर नीतियों और जवाबदेह सरकार का हकदार है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!