पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान वेंटिलेटर पर, किडनी हुई फेल

Edited By Yaspal,Updated: 15 Aug, 2020 07:20 PM

former indian opener chetan chauhan on ventilator kidney failure

उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की तबीयत और बिगड़ गई है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सुबह ही उनकी किडनी फेल हो गई। फिलहाल उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है और उनकी हालत गंभीर बनी...

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की तबीयत और बिगड़ गई है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सुबह ही उनकी किडनी फेल हो गई। फिलहाल उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हाल ही में चेतन चौहान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

जुलाई के महीने में चेतन चौहान की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि अब चेतन चौहान की तबीयत काफी बिगड़ती जा रही है। डॉक्टर्स के मुताबिक चौहान की हालात गंभीर बनी हुई है। चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांव विधानसभा के विधायक हैं।

बता दें कि चेतन चौहान भारतीय क्रिकेट टीम के एक अहम बल्लेबाज रह चुके हैं। वहीं अब चौहान भारतीय राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं। चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। 1991 और 1998 के चुनाव में वह बीजेपी के टिकट पर सांसद बने थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!