गुलशन कुमार से टाइगर श्रॉफ तक: बॉलीवुड की प्रमुख हस्तियां निशाने पर

Edited By Updated: 19 Oct, 2026 06:11 AM

from gulshan kumar to tiger shroff major bollywood celebrities under attack

बॉलीवुड हस्तियों पर बीते कई वर्षों में हुई गोलीबारी में मुंबई स्थित जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ हुई घटना नवीनतम है, जिसमें उनपर तीन गोलियां चलाए जाने के बाद भी वह बाल-बाल बच गए।

मुंबईः बॉलीवुड हस्तियों पर बीते कई वर्षों में हुई गोलीबारी में मुंबई स्थित जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ हुई घटना नवीनतम है, जिसमें उनपर तीन गोलियां चलाए जाने के बाद भी वह बाल-बाल बच गए।

इस साल फरवरी में फिल्मकार रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर भी पांच गोलियां चलाई गई थीं। उस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। बाइक सवार दो लोगों ने अप्रैल 2024 में मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अभिनेता सलमान खान के 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' के बाहर पांच गोलियां चलाई थीं। मुंबई पुलिस ने इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। पांच आरोपियों -विक्की गुप्ता, सागर पाल, हरपाल सिंह, सोनूकुमार बिश्नोई और मोहम्मद रफीक चौधरी- के खिलाफ अदालत में मुकदमा चल रहा है। छठे आरोपी अनुज कुमार थापन की मई 2024 में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी।

जनवरी 2000 में फिल्मकार राकेश रोशन पर उनकी सुपरहिट फिल्म 'कहो ना प्यार है' के रिलीज होने के ठीक एक सप्ताह बाद मुंबई के सांताक्रूज इलाके में हत्या के प्रयास के तहत गोलियां चलाई गई थीं, जिसमें वे घायल हो गए थे। दो हमलावरों ने उनपर कई गोलियां दागीं, जिनमें से एक गोली उनकी बाईं बांह में लगी थी और दूसरी उनके सीने को छूकर निकल गई थी।

अगस्त 1997 में 'टी-सीरीज' के संस्थापक गुलशन कुमार की मुंबई के अंधेरी इलाके में जितेश्वर महादेव मंदिर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उन्हें 16 गोलियां मारी थीं। इसके अलावा, हास्य कलाकार कपिल शर्मा के कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत स्थित रेस्तरां 'कैप्स कैफे' को भी पिछले साल जुलाई से अक्टूबर के बीच तीन अलग-अलग घटनाओं में गोलीबारी का निशाना बनाया गया था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!