टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 2 और गिरफ्तार, अब तक 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Edited By Updated: 21 Oct, 2026 09:41 PM

2 more arrested in tiger shroff firing case

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हमले के आरोपियों को हथियार मुहैया कराने और पनाह देने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस हाई-प्रोफाइल मामले में...

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हमले के आरोपियों को हथियार मुहैया कराने और पनाह देने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस हाई-प्रोफाइल मामले में कुल गिरफ्तार लोगों की संख्या 10 हो गई है।

अमृतसर से हथियार और अंधेरी में पनाह: 2 नए आरोपी गिरफ्तार 
गुजरात पुलिस द्वारा गुजरात से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किए जाने के कुछ ही घंटों बाद मुंबई पुलिस ने समीर और जतिन नाम के दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस जांच के अनुसार, नौवां आरोपी जतिन अपने साथी कुणाल और सुमित के साथ हथियार खरीदने के लिए अमृतसर गया था। वहीं, दसवां आरोपी समीर, जतिन का दोस्त है। समीर अंधेरी इलाके में तीनों शूटरों के साथ रुका हुआ था और पुलिस की नजरों से बचने के लिए वे लगातार अपने ठिकाने और लॉज बदल रहे थे। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली और हरियाणा से दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

पिस्तौल जाम होने से बचे टाइगर, फैन की रील देखकर रचा षड्यंत्र 
जांच में खुलासा हुआ है कि हमले के दौरान दो शूटरों ने टाइगर श्रॉफ की बीएमडब्ल्यू (BMW) कार पर गोलियां दागी थीं, जबकि तीसरा शूटर बाइक पर कुछ ही दूरी पर इंतजार कर रहा था। हमले में अभिनेता के ड्राइवर और मैदान के बाहर खड़े एक प्रशंसक को गोली लगी। हालांकि, दूसरे शूटर की पिस्तौल जाम हो जाने के कारण अभिनेता टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए। इससे पहले तीनों मुख्य शूटरों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया था, जो दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की कोशिश में थे।

हाई-प्रोफाइल टारगेट नहीं मिला तो बदला प्लान, बॉलीवुड में खौफ फैलाना था मकसद 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग मूल रूप से किसी अन्य हाई-प्रोफाइल हस्ती को निशाना बनाना चाहता था। लेकिन उस हस्ती की कड़ी सुरक्षा के कारण जब शूटर उस तक नहीं पहुंच सके, तो उन्होंने अपना प्लान बदल दिया। शूटरों ने सोशल मीडिया रील्स के जरिए देखा कि टाइगर श्रॉफ के पास कोई पुलिस सुरक्षा नहीं है, जिसके बाद उन्हें निशाना बनाने की साजिश रची गई। शूटरों ने कबूला कि उनका मकसद बॉलीवुड में दहशत फैलाना था।

ऑडियो क्लिप की फॉरेंसिक जांच जारी
मामले में बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर ऑडियो जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली थी और सलमान खान के करीबियों को धमकाया था। मुंबई पुलिस अब इस ऑडियो क्लिप की वॉयस बैंक से मिलान के लिए तकनीकी जांच कर रही है ताकि संदेश भेजने वाले की पहचान पक्की की जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!