FSSAI की कार्रवाई पर बिस्लेरी का बयान आया सामने, तय सीमा के भीतर ही पाया गया ब्रोमेट का स्तर

Edited By Updated: 23 Nov, 2026 10:58 AM

fssai action linked to single goa sample from 2025 bisleri

पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर (पानी) बनाने वाली कंपनी बिस्लेरी इंटरनेशनल ने सोमवार को कहा कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) की ओर से कंपनी के खिलाफ की गई कार्रवाई, सितंबर 2025 में गोवा स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से लिए गए पानी के एक ही...

मुंबई : पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर (पानी) बनाने वाली कंपनी बिस्लेरी इंटरनेशनल ने सोमवार को कहा कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) की ओर से कंपनी के खिलाफ की गई कार्रवाई, सितंबर 2025 में गोवा स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से लिए गए पानी के एक ही सैंपल से जुड़ी है। कंपनी ने दावा किया कि बाद की जांच में ब्रोमेट का स्तर तय सीमा के भीतर पाया गया था। 

कंपनी का यह बयान तब आया है, जब FSSAI ने घोषणा की कि उसने बिस्लेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई (प्रॉसिक्यूशन) शुरू करने की मंजूरी दे दी है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि लैब जांच में पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर का एक सैंपल असुरक्षित पाया गया था। बिस्लेरी ने एक बयान में कहा कि यह मामला गोवा यूनिट में तैयार किए गए एक बैच से जुड़ा है। कंपनी की देशभर में 143 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं, जिनमें से गोवा वाली भी एक है। 

बिस्लेरी ने बताया कि FSSAI ने 30 सितंबर 2025 को इस प्लांट से पानी के छह सैंपल लिए थे। इनमें से पांच सैंपल तो तय मानकों के अनुरूप थे, लेकिन एक सैंपल में ब्रोमेट का स्तर 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर पाया गया, जो कि 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर की तय सीमा से अधिक था। कंपनी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने इस नतीजे के खिलाफ अपील की जिसके बाद एक 'रेफरल लैब' में सैंपल की दोबारा जांच कराई गई। इस जांच में ब्रोमेट का स्तर तो तय सीमा के भीतर मिला, लेकिन सैंपल में 'पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन' (PAHs) की मौजूदगी भी पाई गई। 

कंपनी ने कहा, 'दोनों जांचों के नतीजों में आए इस अंतर को देखते हुए बिस्लेरी को लगा कि इस पर स्पष्टीकरण देना जरूरी है।' बिस्लेरी ने आगे बताया कि उन्होंने उसी सैंपल की जांच एक ऐसी लैब में भी कराई जिसे FSSAI से मान्यता प्राप्त है। वहां भी ब्रोमेट का स्तर तय सीमा के भीतर ही पाया गया। कंपनी ने फरवरी 2026 में FSSAI के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय (Western Regional Office) को इन स्वतंत्र जांच के नतीजे सौंप दिए थे, जिसके बाद उन्हें इस मामले में आगे कोई सूचना नहीं मिली। 

रविवार को FSSAI ने कहा कि रेफरल लैब ने भी इस सैंपल को असुरक्षित माना है क्योंकि इसमें PAHs पाए गए थे। इसी वजह से कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की मंजूरी दी गई है। यह दोहराते हुए कि इसके उत्पाद उपभोग के लिए सुरक्षित हैं, बिसलेरी ने कहा कि वह अपनी 10-चरणीय निर्माण प्रक्रिया के दौरान 90 से अधिक गुणवत्ता जांच करती है और उचित कानूनी व नियामक माध्यमों से नियामक के साथ सहयोग करना जारी रखेगी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!