न्यायपालिका की सेवा करने के साथ संवैधानिक मूल्यों को बरकार रखने में सक्षम हैं गवई: खरगे

Edited By Rahul Rana,Updated: 14 May, 2025 03:58 PM

gavai is capable of serving the judiciary as well as maintaining

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने के बाद न्यायमूर्ति बी आर गवई को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह उत्कृष्टता के साथ न्यायपालिका की सेवा करते हुए संवैधानिक मूल्यों को बरकरार रखने में सक्षम हैं।...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने के बाद न्यायमूर्ति बी आर गवई को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह उत्कृष्टता के साथ न्यायपालिका की सेवा करते हुए संवैधानिक मूल्यों को बरकरार रखने में सक्षम हैं। न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने बुधवार को देश के 52वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। न्यायमूर्ति गवई को राष्ट्रपति भवन में एक संक्षिप्त समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। उन्होंने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की जगह ली जो 65 वर्ष की उम्र पूरी होने पर मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए।

PunjabKesari

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘भारत के 52वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने के लिए न्यायमूर्ति बी.आर. गवई को शुभकामनाएं। भारत के प्रधान न्यायाधीश का पद अत्यधिक जिम्मेदारी, सार्वजनिक जांच और अपेक्षाओं से भरा होता है।'' उन्होंने कहा, ‘‘न्यायमूर्ति गवई के प्रतिष्ठित करियर से पता चलता है कि वह इस प्रतिष्ठित पद को संभालने और उत्कृष्टता के साथ न्यायपालिका की सेवा करने और संविधान में निहित मूल्यों को बनाए रखने में सक्षम हैं।'' 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Gujarat Titans

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!