मैं कभी कांग्रेस हाईकमान को चुनौती नहीं दूंगा, सियासी संकट के बीच सोनिया गांधी से बोले गहलोत

Edited By rajesh kumar,Updated: 27 Sep, 2022 05:59 PM

gehlot spoke to sonia gandhi amid political crisis

राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात की है। इस बातचीत में गहलोत में साफ किया कि मैं कभी कांग्रेस हाईकमान को चुनौती नहीं दूंगा।

नेशनल डेस्क: राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात की है। इस बातचीत में गहलोत में साफ किया कि मैं कभी कांग्रेस हाईकमान को चुनौती नहीं दूंगा। रविवार को जयपुर में हुए हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद गहलोत ने सोनिया गांधी से बात की है। उनका कहना है कि हाईकमान का जो भी अंतिम फैसला होगा वह मंजूर होगा। 

बता दें कि सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर अभी तक आखिरी फैसले तक नहीं पहुंच पाई है। इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी के कई सीनियर नेताओं के साथ माथापच्ची कर रही है।सोनिया ने कल सीनियर नेता ऐके एंटनी को भी समन किया है। उनसे राजस्थान संकट और कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव पर बात होगी।  वहीं, कांग्रेस की राजस्थान इकाई से जुड़े राजनीतिक संकट के बीच राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

राजस्थान में कांग्रेस की ओर से रविवार शाम को बुलाई गई विधायक दल की बैठक को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक कई विधायकों के बागी रुख अपनाने के बाद पार्टी में नया संकट शुरू हो गया। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार रात को मुख्यमंत्री आवास पर होनी थी, लेकिन गहलोत के वफादार कई विधायक बैठक में नहीं आए। उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के बंगले पर बैठक की और फिर अपना त्यागपत्र सौंपने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से मिलने चले गए थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!