दुर्गा मां को पहनाई 6 करोड़ की साड़ी, देखकर फटी रह जाएंगी आंखें (pics)

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Sep, 2017 04:58 PM

goddess durga wears 22kg gold designer sari

पश्चिम बंगाल का महानगर कोलकाता दुर्गा पूजा के लिए विश्वविख्यात है...

कोलकाता: पश्चिम बंगाल का महानगर कोलकाता दुर्गा पूजा के लिए विश्वविख्यात  है। इस बार यहां की दुर्गा पूजा पर एेसा कुछ खास होने वाला है कि जिसकी चर्चा अभी से होनी शुरू हो गई है।
PunjabKesari
जी हां इस बार कोलकाता में दुर्गा पूजा पर जहां लंदन की तर्ज पर पंडाल सजेगा वहीं दुर्गा मां की मूर्ति को 22 किलो सोने से तैयार साड़ी से सुशोभित किया जा रहा है। यह साड़ी इतनी सुंदर बनाई गई है कि इसे देखकर लोगों की आंखें फटी रह जाएंगी। PunjabKesari6  करोड़ रुपए की लागत वाली इस सोने की साड़ी को मशहूर फैशन डिजाइनर अग्निमित्रा पॉल ने तैयार किया है। 22 कैरेट सोने से तैयार इस साड़ी को बनाने में 50 कारीगरों ने अढ़ाई माह तक दिन रात मेहनत की है। PunjabKesari

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कोलकाता को लंदन बनाने के सपने को यहां मूर्त रूप दिया गया है। यहां लंदन का बिग बेन, लंदन आई, बकिंघम पैलेस, लंदन ब्रिज और मैडम तुसाद म्यूजियम भी दिखेगा। लाइट बिलकुल लंदन की तर्ज पर सजाई गई हैं। PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!