Edited By Anu Malhotra,Updated: 20 Sep, 2022 04:09 PM
कोलकाता कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट पर सिंगापुर से लौटे एक भारतीय नागरिक को पकड़ा है। इस यात्री के पास से करीब 56 लाख का सोना बरामद किया गया है। कोलकाता कस्टम विभाग की तरफ से ये जानकारी दी गई है। शुल्क विभाग ने 1,000 ग्राम से अधिक वजन के सोने के साथ...
कोलकाता: कोलकाता कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट पर सिंगापुर से लौटे एक भारतीय नागरिक को पकड़ा है। इस यात्री के पास से करीब 56 लाख का सोना बरामद किया गया है। कोलकाता कस्टम विभाग की तरफ से ये जानकारी दी गई है। शुल्क विभाग ने 1,000 ग्राम से अधिक वजन के सोने के साथ शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार यात्री का नाम मुकेश अग्रवाल है।
यात्री के पास से 27 सोने के सिक्के और तीन सोने की छड़ें बरामद की गईं। इसका वजन करीब 1140 ग्राम है. इसकी बाजार कीमत 56 लाख 78 हजार 694 रुपये है।