अस्पताल भी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं

Edited By Anil dev,Updated: 22 Sep, 2018 09:42 AM

government hospital docter police

दावों के बाद भी सरकारी अस्पताल सुरक्षित नहीं हैं, राजधानी के एक ईएसआई अस्पताल में कर्मचारी ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। ये घटना केएन काटजू के एक ईएसआई अस्पताल में हुई। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और...

वेस्ट दिल्ली(नवोदय टाइम्स): दावों के बाद भी सरकारी अस्पताल सुरक्षित नहीं हैं, राजधानी के एक ईएसआई अस्पताल में कर्मचारी ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। ये घटना केएन काटजू के एक ईएसआई अस्पताल में हुई। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और मेडिकल में पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, 11 साल की किशोरी मंगोलपुर कलां इलाके में परिवार के साथ रहती है। शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे पुलिस कंट्रोल रूम को ईएसआई अस्पताल में एक किशोरी मरीज के साथ सफाई कर्मचारी राधेश्याम द्वारा शारीरिक छेड़छाड़ करने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। राधेश्याम को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। 

परिवार वालों से पुलिस को पता चला कि किशोरी इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर रही है। स्कूल में वह कील मुंह से अंदर निगल गई थी। बच्ची को ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार वालों को घटना की जानकारी दी गई थी। उसका यहां पर वार्ड नंबर-8 में इलाज चल रहा था। रात को जब किशोरी शौच के लिए उठी। राधे श्याम ने उसको अकेला देखकर शारीरिक छेड़छाड़ करने की कोशिश की। किशोरी ने विरोध किया तो राधेश्याम उस पर गुस्सा होने की कोशिश करने लगा। दोबारा उसने किशोरी से छेड़छाड़ करने की कोशिश की। किशोरी ने शोर मचा दिया। उसके और दूसरे मरीजों के परिवार वालों ने मौके पर पहुंचकर किशोरी की आपबीती सुनी। जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को वारदात की सूचना दी गई। 

वहीं दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक में तैनात एक महिला कर्मचारी ने एक वरिष्ठ चिकित्सक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। उसने उसके साथ छेड़छाड़ की व बात न मानने पर उसे जाति-सूचक शब्द भी कहे। पीड़िता के विरोध करने पर चिकित्सक ने उसे धमका कर मोहल्ला क्लीनिक से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक, महिला जाफराबाद के मोहल्ला क्लीनिक में काम करती है। पीड़िता शादीशुदा है और गर्भवती भी है। 

आरोप है कि डॉक्टर महिला से जबरन अपनी बात मनवाना चाहता था। महिला ने इस विषय में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया कि उसके व चिकित्सक के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था। पीड़िता ने चिकित्सक की बात मानने से इंकार कर दिया था। पीड़िता  क्लीनिक में हाजिरी लगाने पहुंची तो डॉक्टर ने उसका हाथ पकड़ लिया और कहना लगा कि अगर मेरी बात मान लेती तो यहीं काम करती रहती। आरोपी डॉक्टर ने उसका हाथ पकड़कर धक्का दे दिया। महिला की सहकर्मी ने आकर उसे उठाया। इसके बाद डॉक्टर ने कहा कि जब ये महिलाएं क्लीनिक से बाहर जाएगी तभी वह मरीजों को देखेगा। इसके बाद दोनों क्लीनिक से बाहर चली गईं और मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस संबंध में पुलिस ने गत 15 सितम्बर को आरोपी डॉक्टर के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!