Edited By Seema Sharma,Updated: 29 Jun, 2018 08:22 AM
भाजपा के बागी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। अरुण शौरी के मुताबिक आज सरकार की विश्वसनीयता बहुत कम हो गई है इसलिए उसे सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो प्रूफ देना पड़ रहा है।
नई दिल्ली: भाजपा के बागी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। अरुण शौरी के मुताबिक आज सरकार की विश्वसनीयता बहुत कम हो गई है इसलिए उसे सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो प्रूफ देना पड़ रहा है। उनका कहना है कि अगर इस तरह की घटना अटल जी के वक्त होती और उनसे लोग पूछते तो वह अपनी आंखों में चमक लिए कहते वाकई स्ट्राइक हुई है।
अरुण शौरी ने कहा कि मैंने सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जिकल स्ट्राइक नहीं कहा था। मैंने इस घटना को प्रचारित करने के लिए फर्जिकल का इस्तेमाल किया। मैंने सॢजकल स्ट्राइक की मार्कीटिंग करने और प्रोपेगंडा को फर्जिकल कहा था।