Heavy Rain Alert: अगले 4 दिन भारी, इन राज्यों में आंधी-बारिश और बिजली दिखाएंगे अपना तांडव, IMD का बड़ा अलर्ट जारी

Edited By Updated: 29 Jul, 2026 02:52 PM

heavy rain expected in northwest india until august 3

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 3 अगस्त तक व्यापक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने कई क्षेत्रों में अतिवृष्टि, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की...

नई दिल्ली : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 3 अगस्त तक व्यापक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने कई क्षेत्रों में अतिवृष्टि, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। यह स्थिति अगस्त के पहले सप्ताह तक रह सकती है। 

PunjabKesari

आईएमडी के जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तर आंतरिक ओडिशा और दक्षिण झारखंड-छत्तीसगढ़ से लगे क्षेत्रों में बना गहरा दबाव पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में इसके उत्तर आंतरिक ओडिशा और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है जिससे उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून सक्रिय रहेगा। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 29 से 31 जुलाई और दो से तीन अगस्त को व्यापक बारिश होने का अनुमान है। 

PunjabKesari

एक अगस्त को बारिश में कुछ कमी आ सकती है। विभाग ने 30 जुलाई से तीन अगस्त के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश और 29 जुलाई को कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। हिमाचल प्रदेश में 29 जुलाई से तीन अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, अचानक बाढ़ और जलभराव की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

PunjabKesari

उत्तराखंड में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक व्यापक बारिश का पूर्वानुमान है। विभाग ने पहाड़ी इलाकों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक व्यापक बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अनुमान है जो 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। 

PunjabKesari

यहां 29 जुलाई और 31 जुलाई से 3 अगस्त के बीच भारी बारिश जबकि 30 जुलाई को अतिवृष्टि का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने निचले और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि तेज बारिश के कारण स्थानीय जलभराव, यातायात में बाधा, अचानक बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी रखने और आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!